प्रमंडलीय आयुक्त ने पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा की, कार्यों में तेजी के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पंचायत की योजनाओं की समीक्षा, आयुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल प्रमंडल आयुक्त हिमांशु कुमार राय एवं जिला स्तरीय संबंधित पदाधिकारी

प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की गहन जांच की गई और गुणवत्तापूर्ण कार्यों को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शनिवार को प्रमंडलीय कार्यालय सभागार में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

पंचायत भवन और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की समीक्षा

बैठक में पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, 15वें वित्त आयोग, कन्या विवाह मंडप, मुक्तिधाम तथा पंचायत पुस्तकालय निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

प्रमंडलीय आयुक्त ने लंबित पंचायत सरकार भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू कराने, खराब सोलर स्ट्रीट लाइटों की नियमित मरम्मत कराने तथा निर्माणाधीन योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

जिला परिषद योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन पर जोर

बैठक के दूसरे सत्र में जिला परिषद की विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान वित्तीय अनुशासन, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया.

बैठक में प्रमंडल के तीनों जिलों के उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.


Image


विज्ञापन
राज कुमार रंजन

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन