सुपौल कोठी पुल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

एससीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया

बिरौल के सुपौल कोठी पुल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में हेलमेट और वाहन दस्तावेजों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को बिरौल के सुपौल कोठी पुल चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेलमेट और वाहन दस्तावेजों की जांच

अभियान के दौरान चौक से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया.

पुलिस ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की. जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई.

पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगे चालक

वाहन जांच के दौरान कई बाइक सवार पुलिस को देखकर रास्ता बदलने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की और आवश्यक कार्रवाई की.

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट और बिना वैध कागजात के वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा है. उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन