शिक्षा मंथन के मंच पर जुटे शिक्षाविद, सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों की दैनिक समस्याओं के समाधान से ही सुधर सकती शिक्षा की गुणवत्ता

सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को किया गया सम्मानित कर की गई विदाई

देवकुली धाम में आयोजित शिक्षा मंथन समारोह में शिक्षा की वर्तमान स्थिति और गुणवत्ता सुधार पर गहन चर्चा हुई. सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: देवकुली धाम में शनिवार को शिक्षा मंथन सह विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता सुधार और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया. साथ ही जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश राय ने कहा कि शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की दैनिक समस्याओं के समाधान से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है.

पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय देव कन्हैया ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की रीढ़ है. शिक्षकों को सम्मान और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराकर ही बेहतर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है.

शिक्षाविदों ने रखे अपने विचार

कार्यक्रम में वरीय क्रिमिनल लॉयर एवं लोक अभियोजक बच्चा बाबू राय ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार रखे. समाजसेवी जितेंद्र नारायण राय, डॉ. नागेंद्र राय, डॉ. सुरेश झा, मुखिया अभिषेक मिश्रा 'बम-बम', सरपंच अखिलेश राय, कौशल राय, प्रदीप राय और राम बाबू राय ने भी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर अपने सुझाव दिए.

तीन शिक्षकों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

समारोह में जून 2026 में सेवानिवृत्त हुए श्रीराम सेवक कुमार (मध्य विद्यालय, देवकुली धाम), अनिल कुमार राय (मध्य विद्यालय, तालिबपुर) और सुरेश प्रसाद यादव को अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राकेश रोशन ने किया.


विज्ञापन
शंकर कुमार सहनी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन