दरभंगा: हेलमेट से ढककर मिनी कंटेनर में छिपायी थी 10 लाख की शराब, 876 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करी में जप्त कंटेनर | Prabhat Khabar Network

भरौल में मद्यनिषेध टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी कंटेनर से 876 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

दरभंगा: विशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल में मद्यनिषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी कंटेनर (टाटा 407) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की. वाहन में छिपाकर ले जायी जा रही 876.960 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी गयी है. कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर भरौल में पकड़ा गया मिनी कंटेनर

मद्यनिषेध टीम को सूचना मिली थी कि मिनी कंटेनर के जरिये बड़ी मात्रा में विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने रात में भरौल क्षेत्र में वाहन जांच शुरू की.

जांच के दौरान मिनी कंटेनर को रोककर तलाशी ली गयी. वाहन के अंदर शराब छिपाकर रखी गयी थी. टीम ने जब कंटेनर की जांच की तो हेलमेट से ढककर छिपायी गयी शराब बरामद हुई.

876.960 लीटर विदेशी शराब जब्त

मद्यनिषेध टीम के अनुसार, मिनी कंटेनर से कुल 876.960 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गयी है.

कार्रवाई के दौरान शराब के परिवहन में इस्तेमाल किये जा रहे टाटा 407 मिनी कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया.

चालक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की थी. शराब बरामदगी के बाद वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: शराब पीने के मामले में 254 पियक्कड़ों को दोषी ठहराया, कोर्ट ने वसूला 3.28 लाख रुपये अर्थदंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन