Darbhanga News: तेजस्वी को सीएम बनाने का संकल्प लें राजद कार्यकर्ता

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:54 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:राजद सभी वर्ग को न्याय के साथ मजबूती प्रदान कर सम्मान देने का निरंतर कार्य कर रहा है. इस दल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. राजद सभी वर्ग को न्याय के साथ मजबूती प्रदान कर सम्मान देने का निरंतर कार्य कर रहा है. इस दल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. ये बातें राजद प्रदेश सचिव सह पूर्व विधायक फराज फातमी ने रविवार को बिरदीपुर के गोल्डेन बैंकेट हाॅल में महागठबंधन की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भागीदारी सुनिश्चित कर बिहार सरकार में बदलाव लाने का सफल प्रयास करने की अपील की. कहा कि कार्यकर्ता रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली सरकार का चयन कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें. वहीं राज्य अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य विनोद भगत ने कहा कि विकास कार्य में वर्तमान विधायक की रूचि दिखाई नहीं देती है. क्षतिग्रस्त पथ व जलजमाव से सम्पूर्ण क्षेत्र में भयावह स्थिति है. प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सिमरी के सरपंच अशोक पासवान, नंदू यादव, पंचायत अध्यक्ष अजय पासवान, वृजनंदन सहनी, कारी शंकर साह, राजेन्द्र यादव, श्याम यादव, फुलथुआ के मुकेश यादव लालटून अपने समर्थक के साथ भाजपा से राजद की सदस्यता ग्रहण की. राजद में शामिल होने पर पूर्व विधायक से सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम में युवा राजद पूर्व प्रदेश सचिव अमजद अब्बास, युवा अध्यक्ष रमेश राम, मुखिया महेश झा, पैक्स अध्यक्ष अब्दुल कलाम, अमरेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव. पूर्व मुखिया भोला पासवान, लतीफुर रहमान, मतलूब आलम मिस्टर, विनोद बैठा आदि मौजूद थे. राजद सभी वर्ग को न्याय के साथ मजबूती प्रदान कर सम्मान देने का निरंतर कार्य कर रहा है. इस दल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. ये बातें राजद प्रदेश सचिव सह पूर्व विधायक फराज फातमी ने रविवार को बिरदीपुर के गोल्डेन बैंकेट हाॅल में महागठबंधन की ओर से आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए भागीदारी सुनिश्चित कर बिहार सरकार में बदलाव लाने का सफल प्रयास करने की अपील की. कहा कि कार्यकर्ता रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली सरकार का चयन कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें. वहीं राज्य अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य विनोद भगत ने कहा कि विकास कार्य में वर्तमान विधायक की रूचि दिखाई नहीं देती है. क्षतिग्रस्त पथ व जलजमाव से सम्पूर्ण क्षेत्र में भयावह स्थिति है. प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सिमरी के सरपंच अशोक पासवान, नंदू यादव, पंचायत अध्यक्ष अजय पासवान, वृजनंदन सहनी, कारी शंकर साह, राजेन्द्र यादव, श्याम यादव, फुलथुआ के मुकेश यादव लालटून अपने समर्थक के साथ भाजपा से राजद की सदस्यता ग्रहण की. राजद में शामिल होने पर पूर्व विधायक से सभी का स्वागत किया. कार्यक्रम में युवा राजद पूर्व प्रदेश सचिव अमजद अब्बास, युवा अध्यक्ष रमेश राम, मुखिया महेश झा, पैक्स अध्यक्ष अब्दुल कलाम, अमरेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव. पूर्व मुखिया भोला पासवान, लतीफुर रहमान, मतलूब आलम मिस्टर, विनोद बैठा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन