भूमि विवाद में जख्मी महिला की मौत

Updated at : 13 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

नबेहट गांव में मारपीट में जख्मी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिरौल. सोनबेहट गांव में मारपीट में जख्मी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. मृतका की पहचान सोनबेहट निवासी स्व. गंगा साहु की पत्नी जमुना देवी के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया. मृतका के पुत्र राधे साहु के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने नामजद अभियुक्त चंद्रकांत उर्फ बौना यादव को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. आवेदनकर्ता का कहना है कि विगत पांच फरवरी को ठक्को यादव व राधे साहु के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसमें जमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उन्हें घर ले आये, जहां 12 फरवरी की रात उनकी मौत हो गयी. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जारी है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन