15 दिन से लापता पति का नहीं मिला सुराग, दर-दर भटक रही पत्नी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Author Kumar raushan|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
15 दिनों से लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही पत्नी, एसएसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा में 15 दिनों से लापता पति की तलाश में पत्नी ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार। पुलिस ने जांच के दिए आदेश, परिजनों को सकुशल बरामदगी की उम्मीद।

विज्ञापन

Panipat Refinery Worker Missing: दरभंगा में 15 दिनों से लापता एक व्यक्ति की तलाश को लेकर उसकी पत्नी ने वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से गुहार लगाई है. महिला ने पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.

हरियाणा में करते हैं नौकरी

एसएसपी को दिए आवेदन में कमतौल थाना क्षेत्र निवासी उषा देवी ने बताया कि उनके पति सुशील राम आयन एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड के माध्यम से हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत हैं.

उन्होंने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से पति का परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है.

परिजनों ने खुद भी की तलाश

महिला के अनुसार, परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक सुशील राम का कोई सुराग नहीं मिला.

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस संबंध में कमतौल थाना में आवेदन देने का प्रयास किया गया, लेकिन आवेदन स्वीकार नहीं किया गया. इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

आवेदन में क्या कहा गया?

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि:

बिंदुजानकारी
लापता व्यक्तिसुशील राम
निवासकमतौल थाना क्षेत्र, दरभंगा
कार्यस्थलपानीपत रिफाइनरी, हरियाणा
कंपनीआयन एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड
संपर्क15 दिनों से मोबाइल बंद
मांगसकुशल बरामदगी और त्वरित कार्रवाई

महिला ने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन कर उनके पति को सकुशल बरामद कराया जाए. साथ ही यदि उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो परिवार को तुरंत सूचित किया जाए.

एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सदर एसडीपीओ-2 को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. अब परिजनों की निगाहें पुलिस की जांच और सुशील राम की सकुशल बरामदगी पर टिकी हैं.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन