दरभंगा में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा महंगा, 7 महीने में 42,663 वाहनों का चालान, 7.88 करोड़ वसूले

Author Kumar raushan|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
सात माह में 42,663 वाहनों पर कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 7.88 करोड़ रुपये जुर्माना

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा पुलिस ने सात महीनों में 42,663 वाहनों पर कार्रवाई कर 7.88 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Darbhanga Traffic Challan: दरभंगा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. जिला पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 42,663 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ 88 लाख 68 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूला गया है.

पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में यह कार्रवाई की है.

किस महीने कितनी हुई कार्रवाई?

जिला पुलिस के अनुसार अप्रैल में सबसे अधिक जुर्माना वसूला गया, जबकि जुलाई में सबसे ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई.

महीनाकार्रवाई किए गए वाहनवसूला गया जुर्माना
जनवरी4,534₹83,76,500
फरवरी4,755₹1,00,08,000
मार्च6,263₹1,21,57,000
अप्रैल8,391₹1,57,15,380
मई6,823₹1,32,68,820
जून3,003₹47,10,000
जुलाई8,894₹1,45,59,500
कुल42,663₹7,88,68,200

किन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई?

पुलिस ने जिन मामलों में सबसे अधिक कार्रवाई की, उनमें शामिल हैं:

  • बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना
  • सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना
  • तेज रफ्तार से वाहन चलाना
  • गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाना
  • आवश्यक वाहन दस्तावेज साथ नहीं रखना
  • अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन

पुलिस की अपील

दरभंगा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें.

पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन