दरभंगा के बिरौल में खेल का महाकुंभ, पहले दिन रोमांचक मुकाबलों में दरभंगा, वैशाली और पटना की जीत

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम पर छात्र-छात्रों द्वारा झांकी व नृत्य प्रस्तुत करते | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम पर छात्र-छात्रों द्वारा झांकी व नृत्य प्रस्तुत करते

दरभंगा जिले के बिरौल में राज्य स्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ है. इस प्रतियोगिता में बिहार के 26 जिलों से 400 से अधिक युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. उद्घाटन मुकाबले रोमांचक रहे, जिनमें दरभंगा, वैशाली और पटना ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

Bihar Basketball Championship: दरभंगा जिले के बिरौल में बिहार बास्केटबॉल संघ और दरभंगा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में बिहार के 26 जिलों से 400 से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओएसडी टू डीएम सह पीजीआरओ राजेश कुमार गुप्ता थे, जबकि अध्यक्षता बिहार बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ शशांक राज, जिला खेल एवं कला-संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह 'पप्पू' सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

समारोह की शुरुआत स्किप्स विद्यालय की छात्राओं और किलकारी दरभंगा के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई. इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया. अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मुख्य अतिथि राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के राज्य स्तरीय आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिलेगा.

एसडीओ शशांक राज ने कहा कि छोटे अनुमंडल में इतने बड़े आयोजन का होना गर्व की बात है. खिलाड़ियों के लिए चिकित्सा, सुरक्षा, आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है.

पहले दिन हुए मुकाबलों के परिणाम

प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर कई रोमांचक मुकाबले खेले गए.

मुकाबलापरिणाम
दरभंगा बनाम सहरसा (बालक वर्ग)दरभंगा विजयी
वैशाली बनाम मुजफ्फरपुरवैशाली 16-3 से विजयी
पटना बनाम सहरसापटना 8-2 से विजयी
भागलपुर बनाम दरभंगाभागलपुर 6-2 से विजयी

26 जिलों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

प्रतियोगिता में पटना, बक्सर, गया, समस्तीपुर, सहरसा, जमुई, नालंदा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, वैशाली, भागलपुर और दरभंगा सहित बिहार के 26 जिलों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

कार्यक्रम का मंच संचालन दरभंगा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव रविंद्र कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष डॉ. केशव कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.

कार्यक्रम में डीपीएस कुशेश्वर के निदेशक शमीम हैदर, लॉन टेनिस संघ के सचिव संजीव पंजियार, संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के निदेशक सोनू सिंह, मुखिया संजीव कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, अजय बिरोलिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और शिक्षाविद मौजूद रहे.

2 अगस्त को होगा फाइनल

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर विजेता, उपविजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.


विज्ञापन
शंकर कुमार सहनी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन