Darbhanga News: पोषण अभियान का व्यापक स्तर पर करें प्रचार-प्रसार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: पोषण अभियान का व्यापक स्तर पर करें प्रचार-प्रसार

Darbhanga News:मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. पोषण माह के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान सीडीपीओ ने सेविकाओं को क्षेत्र में पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए पोषण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है. विशेष रूप से गर्भवती महिला, बच्चों व किशोरियों के पोषण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका गौरी कुमारी, निराली कुमारी, रेणु कुमारी, सुलेखा कुमारी, किरण कुमारी, अनवरी खातून, प्रखंड समन्वयक शंकर कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन