प्रेम में धोखा मिला तो जीवन से हार गया बेलाल, सऊदी से लौटे युवक ने बिहार में लगाई फांसी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Jun 2025 11:15 AM

विज्ञापन

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Suicide News: प्रेम में धोखा मिलने से आहत होकर दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. सऊदी अरब से हाल ही में लौटे 22 वर्षीय बेलाल अंसारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. बताया जा रहा है कि प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से बेहद टूट गया था.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: बिहार के दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम में मिले धोखे से आहत होकर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. यह घटना जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 सर्कल टोला की है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय बेलाल अंसारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में सऊदी अरब से वापस लौटा था.

सऊदी अरब से रविवार को लौटा था घर

जानकारी के मुताबिक, बेलाल पिछले एक साल से सऊदी अरब में मजदूरी कर रहा था और बीते रविवार को ही अपने घर लौटा था. इससे पहले वह अपने पिता के साथ असम में रह चुका था. वहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी, जिससे वह प्रेम करने लगा था. बताया जाता है कि लड़की के बुलावे पर ही बेलाल अपने वतन लौटा था. उसे विश्वास था कि लौटने के बाद दोनों शादी कर लेंगे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

लड़की ने शादी करने से किया इनकार तो उठाया खौफनाक कदम

घर आने के बाद सोमवार को दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद लड़की ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इस इनकार ने बेलाल को भीतर से तोड़ दिया. परिवारवालों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह बेहद निराश और परेशान रहने लगा.

गुरुवार देर शाम जब सभी लोग घर में मौजूद थे, उसी दौरान बेलाल ने अपने कमरे में खुद को फांसी के फंदे पर लटका लिया. जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने क्या कहा?

घटना की सूचना पर जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे. ऐसे में सामाजिक पंचनामा तैयार कर शव को करवला पोखर स्थित कब्रगाह में दफना दिया गया.

Also Read: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम लेगा करवट, बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन