Darbhanga News: जिले के दो शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा इस बार का राजकीय पुरस्कार

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 03 Sep 2025 10:42 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश में राजकीय पुरस्कार के लिए चयनित 72 शिक्षकों की सूची जारी की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए जिले के दो शिक्षकों का चयन किया गया है. इसमें हनुमाननगर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार एवं केवटी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धनुषी के विशिष्ट शिक्षक आशीष अंबर शामिल हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश में राजकीय पुरस्कार के लिए चयनित 72 शिक्षकों की सूची जारी की है. उन्होंने संबंधित शिक्षकों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में उपस्थित होने के लिए कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन