चाकूबाजी मामले में जख्मी के बयान पर दो नामजद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 May 2024 11:48 PM

विज्ञापन

चाकूबाजी के आरोप में गांव के ही दो लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गयी

विज्ञापन

बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के रढ़ियाम निवासी कृष्ण कुमार महतो के द्वारा बेंता ओपी में दिए गए फर्द बयान के आधार पर गुरुवार को बहेड़ा थाना में चाकूबाजी के आरोप में गांव के ही दो लोगों को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बेंता ओपी में दिए बयान में कृष्ण कुमार ने गांव के ही प्रभाष कुमार महतो व राम विलास महतो पर किसी साजिश के तहत बेटे विपिन कुमार महतो को घर से बुलाकर चाकू से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. कहा है कि गत 21 मई को विपिन कुमार महतो को प्रभाष कुमार महतो ने फोन कर गांव के एक बगल के गाछी में बुलाया. वहां रामविलास पूर्व से ही मौजूद था. दोनों ने खिला-पिलाकर हत्या की नीयत से उसपर चाकू से हमला कर दिया. शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे. जख्मी हालत में उसे बहेड़ा पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं डीएमसीएच में भी उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच जाने की सलाह दी गयी. फिलहाल वह दरभंगा के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन