दरभंगा: शादी के लिए मिले डेढ़ लाख रुपये लूटने का प्रयास, युवक पर चलाई गोली

Updated:
विज्ञापन

बिरौल थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल में शादी के खर्च के लिए मिले डेढ़ लाख रुपये लूटने की कोशिश का विरोध करने पर एक युवक पर गोली चला दी गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र के जिरात गांव में शादी समारोह के दौरान मिले डेढ़ लाख रुपये लूटने के प्रयास और विरोध करने पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. पीड़ित मो. अब्दुल हयात ने थाना में आवेदन देकर जानलेवा हमले और लूट के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

हल्दी समारोह के दौरान रुपये छीनने की कोशिश

पीड़ित मो. अब्दुल हयात ने बताया कि 30 मई को उसके घर में शादी की हल्दी रस्म चल रही थी. इसी दौरान उसके जीजा ने शादी के खर्च के लिए उसे नकद 1.50 लाख रुपये दिए थे.

रुपये लेकर वह घर लौट रहा था. तभी घर के समीप एक गली में पीछे से आए एक युवक ने रुपये छीनने का प्रयास किया. शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी ने दिखाई पिस्तौल

पीड़ित के अनुसार रात होने के कारण तत्काल शिकायत नहीं की गई. अगले दिन 31 मई की सुबह करीब 9:30 बजे वह कुछ ग्रामीणों के साथ आरोपी के नाना के घर शिकायत करने पहुंचा.

इसी दौरान आरोपी मो. वसीम राईन वहां पहुंच गया. बताया जाता है कि वह अफजला गांव स्थित अपने नाना भोला राईन के घर रहता है.

पहले हवाई फायरिंग, फिर युवक पर साधा निशाना

आरोप है कि वसीम ने मौके पर पिस्तौल निकाल ली और पहले हवाई फायरिंग की. इसके बाद उसने मो. अब्दुल हयात को निशाना बनाकर गोली चला दी.

हालांकि पीड़ित समय रहते जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले

आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं. स्थानीय लोग भय के कारण उसके खिलाफ खुलकर बोलने से कतराते हैं.

पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन