Darbhanga News: डाक पार्सल लिखी गाड़ी की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: डाक पार्सल लिखी गाड़ी की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर

Darbhanga News:अतरवेल-भरवाड़ा पथ में कटासा के निकट शुक्रवार की रात डाक पार्सल लिखी गाड़ी ने बाइक में ठोकर मार दी.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. अतरवेल-भरवाड़ा पथ में कटासा के निकट शुक्रवार की रात डाक पार्सल लिखी गाड़ी ने बाइक में ठोकर मार दी. इस घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी मुजफ्फरपुर के तेहवाड़ा वार्ड सात निवासी 18 वर्षीय छोटू साह व 35 वर्षीय दिलीप साह को लोगों ने सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमचंद ने इनकी हालत गंभीर बतायी है. बताया जाता है कि एक ही बाइक पर सवार दोनों युवक सिंहवाड़ा की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में कटासा के निकट डाक पार्सल लिखी गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. दोनों युवकों को खून से लथपथ बेहोश सड़क पर पड़े रहने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने दोनों को सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया. वहीं सूचना पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन