Darbhanga News: उधार दिये रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: उधार दिये रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी

Darbhanga News:दिलीप यादव ने उधार दिए रुपये को वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने व पत्नी को बहला फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाकर अपने साला सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. कमारपोखर गांव निवासी चंदेश्वर यादव के पुत्र दिलीप यादव ने उधार दिए रुपये को वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने व पत्नी को बहला फुसलाकर गायब करने का आरोप लगाकर अपने साला सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2010 में इसी थाना क्षेत्र के हनुमाननगर निवासी राजकुमार यादव की पुत्री महादेवी से हुई थी. उसे चार संतान भी है. उनके साला रामगोपाल यादव ने उनसे पच्चीस हजार रुपया उधार लिया था. उनकी पत्नी से भी चुपचाप एक लाख रुपया व एक तोला सोना ले लिया. रुपया मांगने पर उनके साला ने उनकी पत्नी को गायब कर दिया. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन