Darbhanga News: बंद घर को निशाना बनाते हुए जेवरात ले उड़े चोर

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 9:38 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:बलभद्रपुर निवासी शशिमोहन सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने जेवरात की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी शशिमोहन सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने जेवरात की चोरी कर ली. मामले को लेकर उनके भतीजा राजेश मोहन सिंह की ओर से लहेरियासराय थाना में आवेदन दिया गया है. उनका कहना है कि उनके चाचा एक आवश्यक कार्य से सपरिवार मुंबई गये हुए है. इस दौरान बीती रात चोरों ने उनके घर से जेवरात की चोरी कर ली. घर का सारा समान इधर-उधर बिखड़ा हुआ है और जेवरात गायब हैं. उन्होंने बताया कि साने की कानबाला, सोने की ब्रासलेट, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का सहित घरेलु समान गायब हैं. इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन