डखराम व चौगामा में ताला तोड़ लाखों की चोरी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

एक सप्ताह में लगभग आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.

विज्ञापन

बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र में फिर से चोरी की घटना में वृद्धि होने लगी है. एक सप्ताह में लगभग आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. वहीं पुलिस प्रशासन एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पा रही है. इस कारण अपराधियों का मनोबल दिनानुदिन बढ़ता जा रहा है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात डखराम वार्ड 10 निवासी श्याम झा व महेश झा के बंद घरों को चोरों ने निशाना बनाया. ताला तोड़कर हजारों नकद एवं अन्य सामानों चोरी कर ली. दूसरी ओर मंगलवार की रात चौगामा गांव में श्रवण कुमार झा के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की महज खानापूरी कर चलती रही. वहीं जरिसों गांव के रामबाबू झा के घर गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. इसके अलावा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से चोरों ने कई मोटरसाइकिल की चोरी कर लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न कर दिया है. इस संबंध में पीड़ित रामबाबू झा ने बताया कि पुलिस को सूचना देना और न देना दोनों बराबर है, क्योंकि किसी भी घटना का उद्भेदन करने में पुलिस सक्षम नहीं हो पा रही है. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि पिछले माह चोरी की एक मोटरसाइकिल झंझारपुर से बरामद की गयी है. अन्य चोरी की घटनाओं की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन