Darbhanga News: लोगों को हुई छेड़खानी की आशंका, युवक निकला छात्रा का रिश्तेदार
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 02 Sep 2025 10:45 PM
Darbhanga News:कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के निकट बीच सड़क पर एक युवक व एक छात्रा के बीच विवाद हो गया.
Darbhanga News: दरभंगा. कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के निकट बीच सड़क पर एक युवक व एक छात्रा के बीच विवाद हो गया. स्थानीय लोगों को लगा कि छात्रा के साथ युवक छेड़खानी कर रहा है. हालांकि वह कहता रहा कि छात्रा उसकी रिश्तेदार है. जाले प्रखंड में शिक्षक की नौकरी करता है. बावजूद लोगों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया. उसके चरित्र को लेकर तरह-तरह की बातें की गयी. उसे थाना ले जाया गया. एक लड़का अपनी स्कूटी पर लड़की को बैठने के लिये विवश कर उसे भी थाना लेकर चला गया. थाना से दोनों के परिजन को इसकी सूचना दी गयी. जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन थाना पहुंचे. परिजनों ने बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. किसी बात को लेकर विवाद हो गया है. दोनों ओर से शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी. बाद में दोनों को परिजन साथ ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










