Darbhanga News: महिला ने मारपीट व तोड़फोड़ की दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 06 Aug 2025 10:52 PM
Darbhanga News:बचाने आयी बहू नासरीन खातून के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की.
Darbhanga News: जाले. रेवढ़ा पंचायत के वार्ड एक निवासी शमीम की पत्नी नूरजहां खातून ने ग्रामीण मकसूद आलम, सहूद आलम, लड्डू, नाजमीन, शकीला व शकीन पर मारपीट एवं छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि गत 29 जुलाई की देर रात लगभग 11 बजे नामजदों ने घर में घुसकर लाठी व हंसुआ से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया. जान से मारने की धमकी दी. बचाने आयी बहू नासरीन खातून के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की. घर में तोड़फोड़ की. गले से सोने की चेन छीन ली. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ भरत कुमार को सौंपा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










