छत की रेलिंग टूटी गिरकर सातवीं कक्षा के बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन
छत की रेलिंग टूटी गिरकर सातवीं कक्षा के बच्चे की मौत

ईटहर पंचायत के जिमराहा गांव के शुक्रवार को छत से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. प्रखंड अंतर्गत ईटहर पंचायत के जिमराहा गांव के शुक्रवार को छत से गिरकर एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर गांव के राम विनय राय के 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार राय बताया गया है. जानकारी के अनुसार किशोर अपने मकान की छत की रेलिंग के पास खड़ा होकर बगल के घर में दो परिवारों के बीच हो रहे विवाद देख रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से किशोर रेलिंग की दीवार सहित छत के नीचे गिर गया. दीवार के नीचे दब गया. जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. किशोर दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था. परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है. मृतक सातवीं कक्षा का छात्र था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन