Darbhanga News: मेडिकल चेकअप के दौरान चकमा देकर अंडरग्राउंड नाले में जा छिपा कैदी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया. पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार होकर सीएचसी के अंडरग्राउंड नाले में जाकर छिप गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. स्थानीय सीएचसी में मंगलवार को एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया. पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार होकर सीएचसी के अंडरग्राउंड नाले में जाकर छिप गया. इसे लेकर कुछ देर के लिए केंद्र में अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गयी. नाले के मुहाने पर घेराबंदी कर दी. कैदी को बाहर निकलने के लिए पुलिस लगातार उसे समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही. पुलिस कैदी से गुहार लगा रही थी कि वह खुद बाहर निकल आये, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो. काफी देर तक वह नाले से बाहर नहीं निकला तो पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कैदी को सुरक्षित बाहर निकाला. यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी. बताया जाता है कि मंगलवार को लहेरियासराय पुलिस दो कैदी इफ्तिखार अहमद एवं मोहसिन कुरैशी को मेडिकल जांच के लिए लेकर सीएचसी पहुंची. जांच के दौरान कैदी इफ्तिखार अहमद पुलिस को चकमा देकर भागकर अस्पताल के बगल स्थित अंडरग्राउंड नाले में कूद गया. इसके बाद वह नाले के अंदर ही छिप गया. पीएचसी प्रभारी डॉ तारिक मंजर ने बताया कि हथकड़ी ढीला हो जाने के कारण कैदी भागकर नाले में जाकर छिप गया. वहीं लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नाले में छिपे कैदी को सुरक्षित बाहर निकल गया. उसे चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने बताया कि दोनों की मेडिकल जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन