ePaper

Darbhanga News: डीएमसीएच के आंख विभाग पर बढ़ रहा ऐतवार, एक साल में 46 हजार से अधिक मरीजों का उपचार

Updated at : 19 Jan 2026 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: डीएमसीएच के आंख विभाग पर बढ़ रहा ऐतवार, एक साल में 46 हजार से अधिक मरीजों का उपचार

Darbhanga News:व्यवस्था व चिकित्सा सेवा में सुधार के साथ डीएमसीएच के नेत्र रोग विभाग पर मरीजों का भरोसा मजबूत हो रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. व्यवस्था व चिकित्सा सेवा में सुधार के साथ डीएमसीएच के नेत्र रोग विभाग पर मरीजों का भरोसा मजबूत हो रहा है. यह प्रमाण मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या से मिल रहा है. पिछले वर्ष मरीजों के इलाज के मामले में इस विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. वर्ष भर में विभाग में 46 हजार से अधिक आंख के मरीजों का इलाज किया गया. इससे जिला ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी बड़ी राहत मिली. विभागीय आंकड़ों के अनुसार, नेत्र रोग विभाग में 2304 मरीजों की मेजर सर्जरी की गई. इनमें मोतियाबिंद, आंखों की जटिल बीमारियां और अन्य गंभीर समस्याएं शामिल थी. वहीं, पांच हजार से अधिक मरीजों का माइनर ऑपरेशन किया गया. इससे उन्हें बिना किसी बड़ी जटिलता के राहत मिली. विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभाग में प्रत्येक महीने औसतन 3500 से 4900 मरीज ओपीडी में पहुंचे. मई और जुलाई महीने में मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही. जानकारी के अनुसार पूरे साल 5160 मरीजों को भर्ती किया गया. वहीं ओपीडी में सबसे अधिक जुलाई माह में 400 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

नि:शुल्क इलाज से गरीबों को मिला सहारा

डीएमसीएच के नेत्र रोग विभाग में अधिकतर मरीजों को निशुल्क जांच, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई. इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से बचाव हुआ. खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए यह विभाग किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है.

मरीजों की चिकित्सा में अनुभवी चिकित्सकों की भूमिका

विभाग में तैनात अनुभवी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मियों की टीम द्वारा लगातार बेहतर सेवा दी जा रही है. आधुनिक मशीनों और नियमित ओपीडी व ऑपरेशन थिएटर के संचालन से मरीजों को समय पर इलाज मिल पा रहा है.

आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ

दरभंगा जिले के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में मरीज डीएमसीएच के नेत्र रोग विभाग में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. बढ़ती मरीज संख्या इस बात का प्रमाण है कि सरकारी अस्पताल पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में नेत्र रोग विभाग की सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके.

साल-2025 में आंख विभाग के ओपीडी, इंडोर व मेजर ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या

माह- ओपीडी- इंडोर- मेजर ऑपरेशनदिसंबर- 3416- 502- 210नवंबर- 3943- 533- 239अक्तूबर- 3241- 268- 185सितंबर- 3733- 418- 253अगस्त- 3671- 327- 177जुलाई- 4943- 355- 245जून- 3770- 232- 224मई- 4767- 449- 241अप्रैल- 4049- 404- 109मार्च- 3398- 460- 115फरवरी- 3954- 577- 135जनवरी- 3371- 635- 171कोट::::::::::

आंख विभाग में मरीजों की चिकित्सा के लिये जिला व आसपास के लोग आते हैं. उनके बेहतर उपचार के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं. कोशिश है कि एक भी मरीज को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. उपलब्ध संसाधन के बीच बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग तत्पर है.

– डॉ आसिफ शाहनवाज विभागाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन