Darbhanga: छठ पर्व पर डीएमसीएच में घटी मरीजों की संख्या

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है.

विज्ञापन

दरभंगा. छठ पर्व को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या में कमी देखी जा रही है. सामान्य दिनों में जहां ओपीडी में 3000 से अधिक मरीज, चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंचते हैं, वहीं पर्व के दौरान संख्या घटकर 1500 से 2000 के बीच रह गई है. सुबह के समय मरीजों भीड़ तो दिखती है, लेकिन दोपहर होते-हाेते अस्पताल परिसर में सन्नाटा सा माहौल बन जाता है. अस्पताल के विभिन्न विभागों में भी मरीजों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम हो गई है. वार्डों में भर्ती कई मरीजों के परिजन छठ पर्व में शामिल होने के लिए घर लौट गए हैं. इस कारण अस्पताल में भीड़भाड़ कम हो गई है. सामान्य दिनों में पूरे दिन अफरा- तफरी का माहौल रहता है. इसके मुकाबले इन दिनों डीएमसीएच में शांति देखी जा रही है.

छठ पर्व के बाद बढ़ेगी मरीजों की संख्या

चिकित्साकर्मियों के अनुसार पर्व के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है. छठ पूजा के बाद अस्पताल में फिर से भीड़ बढ़ने की संभावना है.

एक से 23 अक्तूबर तक डीएमसीएच के विभागों में रजिस्टर्ड मरीजों की संख्या

विभाग- कुल मरीजों की संख्या

मेन ओपीडी- 41251

गायनिक ओपीडी- 1368

इमरजेंसी- 1368

एएनसी- 1085कैंसर- 19

चाइल्ड इमरजेंसी- 1590सुपरस्पेशलिटी ओपीडी- 1606

गायनिक इमरजेंसी- 1011

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन