Darbhanga News, Crime : डीएमसीएच के ओपीडी परिसर में पकड़ा गया बिचैलिया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डीएमसीएच के ओपीडी में गुरुवार को अमर सहनी नामक एक बिचौलिया पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार वह बुजुर्ग महिला मरीज को फुसलाकर निजी दवा खाना ले गया था.
विज्ञापन
दरभंगा.
डीएमसीएच के ओपीडी में गुरुवार को अमर सहनी नामक एक बिचौलिया पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार वह बुजुर्ग महिला मरीज को फुसलाकर निजी दवा खाना ले गया था. वहां से 950 रुपये की दवा खरीद करा दी. जबकि प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी सभी दवा डीएमसीएच में उपलब्ध थी. इस बावत जानकारी मिलने पर आर्थो विभाग के चिकित्सक ने उससे पूछताछ की. पता चला कि महिला को सही दवा दिलाने के नाम पर बिचौलिया बाहर लेकर चला गया. महिला से 950 रुपये की दवा की खरीद करायी. जबकि सभी दवा निशुल्क अस्पताल में उपलब्ध थी. बाद में बिचौलिये से 950 रुपये लेकर महिला को दिया गया. इस दौरान आरोपित की पिटाई भी की गई. आगे से ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.अत्यधिक भीड़ का उठाया फायदा :
ओपीडी में आज मरीज व परिजनों की बहुत भीड़ थी. सप्ताह के बावजूद करीब 2000 मरीज पहुंचे थे. दोपहर करीब एक बजे कमरा नंबर 10 के निकट यह वाकया हुआ. यहां मरीज व परिजनों की भीड़ अपेक्षाकृत अधिक रहती है. इसका लाभ लेकर बिचौलिए उठाते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










