Darbhanga News: सीएम लॉ कॉलेज में बीसीआइ के मानक के अनुरूप हो व्यवस्था

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:सीएम लॉ कॉलेज में वर्ष 1944 से विधि स्नातक की हो रही पढ़ाई में बाधा दूर कराने की मांग दरभंगा के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष से की है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. सीएम लॉ कॉलेज में वर्ष 1944 से विधि स्नातक की हो रही पढ़ाई में बाधा दूर कराने की मांग दरभंगा के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष से की है. जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के अधिवक्ताओं ने बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को स्मार पत्र भेजकर मिथिला के ऐतिहासिक सीएम लॉ कॉलेज की अस्मिता बचाने की मांग की है. गैर विधि डिग्रीधारी प्रभारी प्राचार्य की जगह विधि डिग्रीधारी प्रभारी प्राचार्य या प्राचार्य का पदस्थापन करने के लिए कुलाधिपति और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति को संसूचित करने की भी मांग की है. स्मार पत्र में कहा गया है कि आजादी से पूर्व वर्ष 1944 – 45 में बैचलर ऑफ लॉ की यहां पढ़ाई शुरू की गयी. वर्ष 1971 से सत्र 2010 – 11 तक लगातार एलएलबी कोर्स में प्रतिवर्ष 320 छात्रों का नामांकन और पढ़ाई होती रही. बीसीआइ के मानक के अनुरूप विधि महाविद्यालय में पूर्णकालिक प्राचार्य, 11 पूर्णकालिक शिक्षक का पदस्थापन नहीं किये जाने तथा वर्ग संचालन के लिए वांछित आधारभूत संरचना के अभाव में वर्ष 2021 से 2024 – 25 तक छात्रों के नामांकन पर रोक लगा दी गई. बीसीआइ के निरीक्षण के पश्चात सत्र 2025 – 26 में स्वीकृत 320 छात्रों का नामांकन की जगह मात्र 60 छात्रों के नामांकन की सर्शत अनुमति दी गयी है. कॉलेज में बीसीआइ के मानक के अनुरूप पूर्णकालिक प्राचार्य, शिक्षकों की पदस्थापना और शिक्षण कार्य के लिए आधारभूत भवन संरचना का निर्माण कराकर कॉलेज में पूर्व से स्वीकृत संख्या 320 छात्रों के नामांकन का मार्ग प्रशस्त कराने की मांग की गयी है. स्मार पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले में अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी, विजय नारायण चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा, बुलन कुमार झा, कुमार उत्तम, मुरारी लाल केवट, सनोज कुमार, मनोज कुमार, हीरानंद मिश्रा, संपूर्णानंद झा आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन