Darbhanga News: फोरलेन पर पुल को तोड़ते हुए लटक गयी बस, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: फोरलेन पर पुल को तोड़ते हुए लटक गयी बस, यात्रियों के बीच मची चीख-पुकार

Darbhanga News:एनएच-27 पर मंगलवार को सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब शिवगंगा कंपनी की बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लटक गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. एनएच-27 पर मंगलवार को सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब शिवगंगा कंपनी की बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लटक गयी. यह हादसा कैंसर अस्पताल के समीप फोरलेन पर सुबह करीब 11 बजे हुआ. गनीमत रही कि चालक ने अंतिम क्षण में ब्रेक लगा दिया. यात्री बाल-बाल बच गये. जानकारी के अनुसार शिवगंगा कंपनी की बस मुजफ्फरपुर की तरफ से दरभंगा की ओर आ रही थी. बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. जैसे ही बस कैंसर अस्पताल के पास पुल पर पहुंची, अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ गया. तेज रफ्तार के कारण बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई आधा हिस्सा पुल के नीचे की ओर झुक गई. कुछ क्षण के लिए यात्रियों की सांसें थम गयी. चारों ओर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया. यात्रियों को बाहर निकाला. किसी भी यात्री को चोट तो नहीं लगी, लेकिन सभी बुरी तरह घबरा हुए थे. इसके बाद पुलिस ने मौके पर क्रेन मंगवाकर बस को पुल से हटवाया और यातायात को सामान्य कराया. दुर्घटना के कारण एनएच-27 पर लगभग एक घंटा तक यातायात बाधित रहा जिससे लंबा जाम लग गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर बस कुछ इंच और आगे बढ़ जाती तो वह पुल से नीचे गिर सकती थी जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन