Darbhanga News: सेवा के अंतिम दिन अधिकारी एवं कर्मियों को सभी प्रकार के सेवांत लाभ देने को लेकर प्रशासन गंभीर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें अनुमंडल और प्रखंडों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे. बैठक में मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, कोर्ट मैटर, लंबित मामले, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी-डीसी बिल, निर्वाचन, सहकारिता, कृषि, राजस्व एवं जन शिकायत आदि से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई. डीएम ने कहा कि सेवानिवृत होने वाले कर्मियों और अधिकारियों को सेवा के अंतिम दिन सभी प्रकार का सेवान्त लाभ देना सुनिश्चित करें. कहा कि सेवान्त लाभ के प्रति सभी अधिकारी संवेदनशील रहें. इसे लेकर सेवानिवृति के 06 माह पहले ही सेवांत लाभ आदि के कागजात तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दें.

तय समय में शिकायतों का निवारण नहीं किया तो होगा आर्थिक दंड

डीएम ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के दौरान कहा गया कि 60 दिन से अधिक होने पर यदि अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निवारण नहीं किया जाता है, तो निर्धारित दंड आरोपित कर उनके वेतन से वसूली की जायेगी. इसका निर्देश जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को दिया. डीसीओ से कहा कि किसानों का निबंधन बढ़ाना सुनिश्चित करें. सभी किसानों से धान क्रय करने का निर्देश दिया. 48 घंटे के अंदर किसानों के बैंक खाते में राशि पहुंचाने को कहा.

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की होगी जांच

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों की जांच करने का निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को डीएम ने दिया. कहा कि निर्धारित गुणवत्ता से कम पाए जाने पर संबंधित कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी.अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार को निर्देश दिया गया कि लगान वसूली में तेजी लायें. किसानों का अधिक से अधिक निबंधन करायें.

जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहेंगे अधिकारी

डीएम ने सभी अधिकारियों को जन शिकायतों से संबंधित सभी आवेदनों के प्रति संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ रहने को कहा. आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए सीओ को जमीन चिन्हित करने को कहा गया. जिला बंदोबस्त अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरकारी कार्यालय का भी खतियान बनेगा. जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने कार्यालय की जमीन का खाता और खेसरा आदि उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में नगर आयुक्त, शिक्षा पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला कोषागार पदाधिकारी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन