Darbhanga News: स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मार हत्या, उग्र लोगों ने थाना में की तोड़फोड़ व पथराव

Updated at : 28 Jan 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मार हत्या, उग्र लोगों ने थाना में की तोड़फोड़ व पथराव

Darbhanga News:बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार की सुबह दिन-दहाड़े बड़गांव-सकीरना मार्ग में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी (दरभंगा). बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने मंगलवार की सुबह दिन-दहाड़े बड़गांव-सकीरना मार्ग में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने एक गोली सीने में तथा दो गोली सिर में मारी, जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के बहेड़ा निवासी भूपी यादव का पुत्र रामाश्रय यादव (36) बताये गये हैं. वे उच्च माध्यमिक विद्यालय अदलपुर में सहायक शिक्षक थे. बार-बार फोन करने के बावजूद पुलिस के नहीं पहुंचने से आक्रोशित लोगों ने थाना पर पथराव किया. तोड़फोड़ की. साथ ही शव को लेकर सड़क जाम कर दिया. बाजार की सभी दुकानें बंद कर दी गयी. जानकारी के अनुसार शिक्षक रामाश्रय यादव अपने घर बहेड़ा से बुलेट से विद्यालय के लिए चले. प्रतिदिन की तरह उसी विद्यालय की शिक्षिका सुजीता कुमारी को सकिरना गांव में बाइक पर बैठाया. इसी दौरान पहले से घात लगाकर पचरुखी पुल पर दो अपाची बाइक पर सवार चार अपराधियों ने इशारे से उनकी बाइक को रोका. कागाजात की मांग की. इसी क्रम में सीने में गोली मार दी. इससे बाइक सहित वे गिर पड़े. इसके बाद दो गोली सिर में मार अपराधी पश्चिम दिशा में बड़गांव की ओर भाग निकले. विद्यालय के एचएम की खबर पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सदल-बल पहुंचे. ग्रामीण एसपी आलोक कुमार भी पहुंचे. लोगों को जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलया. इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इलाके में दहशत के साथ रोष व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन