ePaper

दरभंगा में पदस्थापित रहे शिक्षक की गंगा नदी में डूबने से मौत

Updated at : 23 Aug 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

पटना में गंगा नदी पार करने के लिये नाव पर चढ़ने के दौरान पानी में डूबने से शिक्षक अविनाश कुमार की मौत शुक्रवार को हो गयी

विज्ञापन

दरभंगा. पटना में गंगा नदी पार करने के लिये नाव पर चढ़ने के दौरान पानी में डूबने से शिक्षक अविनाश कुमार की मौत शुक्रवार को हो गयी. अविनाश फरवरी 2022 से नवंबर 2023 तक दरभंगा के केवटी प्रखंड में यूएचएस बेसिक में पदस्थापित थे. बाद में बीपीएससी के पहले चरण की परीक्षा में चयनित होकर गृह जिला पटना चले गए. उनकी दुखद मौत नाव दुर्घटना में हो गयी. इससे यूएचएस विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र मर्माहत हैं. एचएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे बहुत मिलनसार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन