कोर्ट में लंबित मामले वाली जमीनों का खतियानी रैयत के आधार पर होगा सर्वेक्षण
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Aug 2024 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट में लंबित मामलों वाली विवादित जमीनों का भी सर्वे किया जाएगा. कोर्ट में प्रक्रियाधीन मामलों वाली जमीनों का सर्वेक्षण खतियानी रैयत के आधार पर होगा.
विज्ञापन
दरभंगा.
कोर्ट में लंबित मामलों वाली विवादित जमीनों का भी सर्वे किया जाएगा. कोर्ट में प्रक्रियाधीन मामलों वाली जमीनों का सर्वेक्षण खतियानी रैयत के आधार पर होगा. विभाग के पास नया व पुराना दोनों रिकॉर्ड उपलब्ध है. विवादित भूमि के सर्वे के दौरान फॉर्मेट की अभियुक्ति में कोर्ट केस का जिक्र किया जाएगा. भविष्य में कोर्ट का जो आदेश होगा, वह लागू होगा. इन सभी बातों की जानकारी ग्राम सभा के माध्यम से आम लोगों को दी जा रही है. रैयतों को सभी कागजात दुरुस्त करने को कहा जा रहा है. लोगों से कहा जा रहा है कि वे इधर-उधर की बातें अधिक नहीं सुनकर अंचल में लगाये गये शिविर में प्रतिनियुक्त सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कानूनगो, अमीन, प्रधान लिपिक से संपूर्ण जानकारी लें.सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं कानूनगो से ले सकते जानकारी :
अंचल बार आयोजित शिविर में प्रतिनियुक्त 15 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं 24 कानूनगो का मोबाइल नंबर विभाग ने जारी कर दिया गया है. बिना शिविर में गए भी आमजन चाहे तो इन मोबाइल नंबर के माध्यम से अधिकृत सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं कानूनगो से संपर्क कर सर्वे के संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं. संतुष्टि नहीं मिले तो कार्यालय अवधि में जिला बंदोबस्त कार्यालय के विजय कुमार से उनके मोबाइल 797988 3510 पर कॉल कर सभी प्रकार की जानकारी ली जा सकती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




