Darbhanga News: कटहलबाड़ी ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइटें खराब, असामाजिक तत्वों का बना माकूल जगह

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News: कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर लगायी गयी स्ट्रीट लाइट खराब रहने से लोग शाम होते ही डर के साये में वहां से यात्रा करते हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कटहलबाड़ी ओवरब्रिज पर लगायी गयी स्ट्रीट लाइट खराब रहने से लोग शाम होते ही डर के साये में वहां से यात्रा करते हैं. ओवर ब्रिज पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है. स्थानीय पार्षद राजीव कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अधिकारियों को पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है. कहा है कि ओवर ब्रिज पर छीना झपटी की घटना आम हो गयी है. वहीं रेलवे ओवर ब्रिज पर कटहलबाड़ी साइड से बना सीढ़ी जर्जर स्थिति में है और यह कभी भी गिर सकती है. पार्षद ने कहा है कि जानकारी दिये जाने के बावजूद अभी तक इस पर कोई कार्रवाई किसी स्तर से नहीं हुई है. इस कारण आने0-जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन