दरभंगा: बर्थडे पार्टी बुकिंग के बहाने होटल स्टाफ से ठगी और रंगदारी, एफआईआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
FIR lodged in Simri hotel extortion and assault case

सिमरी थाना

दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में होटल संचालक से रंगदारी, मारपीट और नगद रुपये छीनने का मामला सामने आया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिमरी थाना क्षेत्र में होटल संचालक से रंगदारी मांगने, मारपीट करने और नगद रुपये छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाया

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सिमरी निवासी पुनित स्पर्श ने आवेदन देकर बताया है कि माधोपुर निवासी गुड्डू यादव ने बर्थडे पार्टी के लिए होटल बुक कराने के उद्देश्य से फोन किया था.

दोनों पक्षों के बीच करीब 45 हजार रुपये में बात तय हुई थी.

स्टाफ को बुलाकर कराया ट्रांसफर

आवेदन में बताया गया है कि एडवांस राशि देने के बहाने होटल के स्टाफ मुकेश राउत को बुलाया गया. वहां पहुंचने पर नगद भुगतान करने के बजाय जबरन किसी अज्ञात नंबर पर 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया गया.

विरोध करने पर स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की गई और उसे रोककर रुपये वापस करने का दबाव बनाया गया.

हथियार दिखाकर धमकी देने का आरोप

पीड़ित के अनुसार सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू और पिस्टल दिखाकर जान मारने की धमकी दी.

आरोप है कि अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 55 हजार रुपये नगद भी छीन लिए. साथ ही थाना जाने पर होटल में आग लगाने की धमकी भी दी गई.

कई लोगों को बनाया गया आरोपित

इस मामले में माधोपुर निवासी गुड्डू यादव, मनीष मेहता समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है.

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन