Darbhanga : एसडीओ ने सात दिव्यांगों को प्रदान की ट्राइ साइकिल

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga : एसडीओ ने सात दिव्यांगों को प्रदान की ट्राइ साइकिल

एसडीओ मनीष कुमार झा ने आधा दर्जन से अधिक दिव्यांगों के बीच ट्राइ साइकिल का वितरण किया.

विज्ञापन

बेनीपुर. बुनियादी केंद्र बेनीपुर प्रांगण में शुक्रवार को शिविर लगाकर एसडीओ मनीष कुमार झा ने आधा दर्जन से अधिक दिव्यांगों के बीच ट्राइ साइकिल का वितरण किया. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रखी है. दिव्यांगों के उत्थान के लिए सरकार ने पढ़ाई से लेकर नौकरी तक में आरक्षण की व्यवस्था की है. साथ ही दिव्यांगता पेंशन दे रही है. इस योजना के तहत आज यहां सात दिव्यांगों को ट्राइ साइकिल दिया गया है. वहीं ट्राइ साइकिल मिलते ही गनौन गांव के इलियास, बसौली की निभा कुमारी, मंजुला देवी, साहिद परवीन, सुमित मिश्र के चेहरे खिल उठे. मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार, केंद्र प्रभारी अनिल कुमार, चंद्रमोहन सिंह, गजेन्द्र प्रसाद सिंह, सोनू कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन