गौड़ाबौराम में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो गायों की मौत, भैंस घायल

Updated:
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

घटना स्थल पर खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठराम के पास एसएच-17 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही तीन पशुओं को कुचल दिया. इस हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने स्कॉर्पियो और चालक को हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बड़गांव थाना क्षेत्र के कोठराम के समीप एसएच-17 स्थित पुल पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

अचानक सड़क पर आ गए तीनों पशु

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिरौल कोठीपुल की ओर से सहरसा जा रही स्कॉर्पियो के सामने अचानक तीन पशु आ गए. चालक वाहन पर नियंत्रण करने का प्रयास करता, इससे पहले ही तीनों पशु उसकी चपेट में आ गए.

घायल भैंस का कराया जा रहा इलाज

घटना में घायल भैंस का इलाज पशु एम्बुलेंस 1962 के पशु चिकित्सक डॉ. सुभाष चंद्र झा द्वारा किया जा रहा है.

स्कॉर्पियो और चालक को पुलिस ने लिया कब्जे में

घटना की सूचना मिलने पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि स्कॉर्पियो और चालक को थाना लाया गया है. चालक अलीनगर थाना क्षेत्र का निवासी है. उन्होंने बताया कि अभी तक पशुपालक की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन