हर पंचायत में बने डब्लूपीयू, प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, डीएम ने समय पर निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश

डीएम कौशल कुमार
दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
Darbhanga News: समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना तथा डब्ल्यूपीयू सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
हर पंचायत में प्राथमिकता से बने डब्ल्यूपीयू
समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में डब्ल्यूपीयू (WPU) का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर लोगों तक पहुंच सके.
लंबित आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश
डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आवास प्लस योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लंबित मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि शेष आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कराया जाए.
सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा
बैठक में 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. डीएम ने सभी बीडीओ को शिविर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने तथा विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जुड़े आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीडीसी स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, सदर एसडीएम, डीसीएलआर सदर, सभी अंचल अधिकारी (सीओ), सभी बीडीओ तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राज कुमार रंजन
राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










