डरहार डकैती मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में, पुलिस की टेक्निकल टीम जांच में जुटी, महिलाओं के बाल काटने के पीछे क्या है साजिश

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में हाल में हुई डकैती और चोरी की घटनाओं की जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, वहीं बाल काटने के पीछे की संभावित साजिश की भी पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में हाल में हुई डकैती और चोरी की घटनाओं की जांच तेज कर दी गई है. पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. वहीं, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

प्राथमिकी दर्ज, टेक्निकल टीम कर रही जांच

सुमन कुमार चौधरी के आवेदन पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. सिटी एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच कर रही है. पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है.

चोरी के प्रयास के दौरान नाबालिग के बाल काटने का आरोप

पुलिस के अनुसार, डरहार गांव में सुमन कुमार चौधरी के घर चोरी का प्रयास किया गया. परिवार के सदस्यों के जाग जाने पर आरोपित मौके से भाग निकले. शिकायत के अनुसार, इस दौरान एक नाबालिग लड़की के बाल काट दिए गए.

एक सप्ताह पहले भी हुई थी डकैती

ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले इसी गांव में डॉ. पवन कुमार मिश्र के घर डकैती हुई थी. उस मामले में शिकायत के अनुसार अपराधी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे. उस घटना की जांच भी पुलिस कर रही है.

समान तरीके से हुई घटनाओं पर जांच जारी

लगातार दो घटनाओं में महिलाओं या बच्ची के बाल काटे जाने की बात सामने आने के बाद गांव में दहशत का माहौल है. हालांकि, दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह होने या बाल काटने के पीछे किसी विशेष उद्देश्य की अभी तक पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले के उद्भेदन के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है तथा जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.


विज्ञापन
Purushottam Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन