शोभन चौक पर बनेगा 76.38 करोड़ की लागत से रोड ओवरब्रिज, 24 माह में होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा में शोभन चौक पर 76.38 करोड़ रुपये की लागत से एक नया रोड ओवरब्रिज (आरओबी) बनने जा रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है, जिससे एकमी-मकिया मार्ग पर यातायात सुगम होगा।

विज्ञापन

Darbhanga News: शहर के शोभन चौक पर 76.38 करोड़ रुपये की लागत से रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा. इसके निर्माण से एकमी-मकिया मार्ग पर यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (बीआरपीएनएनएल) ने परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है.

बीआरपीएनएनएल ने जारी की निविदा

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने एकमी-सोभन चौक फोरलेन सड़क को शोभन-मकिया रोड से जोड़ने वाले रोड ओवरब्रिज के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की है. परियोजना की अनुमानित लागत 76.38 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है.

24 माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना के तहत निर्माण कार्य पूरा करने की समय-सीमा 24 माह तय की गई है. निविदा जारी होने के साथ अब निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी. कार्यादेश जारी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में हुई थी घोषणा

जानकारी के अनुसार यह परियोजना मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं में शामिल है. आरओबी के निर्माण के बाद नॉर्थ-ईस्ट कॉरिडोर में यातायात का दबाव कम होगा और एकमी-मकिया मार्ग पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगा.


विज्ञापन
अजय कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अजय कुमार मिश्रा

अजय कुमार मिश्रा पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्वास्थ्य, एयरपोर्ट, परिवहन, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग इनकी पहचान है. आम जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना इनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन