बिरौल में नए उपकारा निर्माण की प्रक्रिया तेज, निरीक्षण प्रतिवेदन मांगा गया

Updated:
विज्ञापन
बिरौल में बनेगा नया उपकारा, जमीन निरीक्षण की रिपोर्ट तलब

बिरौल अनुमंडल में नए उपकारा (जेल) के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन मांगा है।

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल अनुमंडल में नए उपकारा (जेल) के निर्माण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है. बिहार सरकार के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने समाहर्ता से निर्माण के लिए चिन्हित जमीन का स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके.

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिला आवेदन

महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने समाहर्ता को भेजे पत्र में बताया है कि मुख्यमंत्री सचिवालय के ई-कंप्लायंस डैशबोर्ड के माध्यम से पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद का आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन में बिरौल अनुमंडल में नए कारागृह के निर्माण की मांग की गई है.

15 एकड़ जमीन चिन्हित, हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी

पत्र के अनुसार कृषि विभाग के नाम दर्ज हाटी मौजा स्थित 15 एकड़ भूमि को कारा निर्माण के लिए चिन्हित किया गया है. इस भूमि के हस्तांतरण के लिए कृषि विभाग, बिहार से विभागीय सहमति एवं अनापत्ति (एनओसी) भी मांगी जा चुकी है.

निरीक्षण प्रतिवेदन जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध

अधीक्षक, मंडल कारा, दरभंगा ने 13 नवंबर 2025 को सूचित किया था कि बिहार कारा हस्तक के प्रावधानों के तहत भूमि के स्थल निरीक्षण के लिए वर्ष 2025 में बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन अब तक निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. महानिरीक्षक ने समाहर्ता से अनुरोध किया है कि चिन्हित भूमि का निरीक्षण प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि बिरौल में नए उपकारा भवन के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके.


विज्ञापन
शंकर कुमार सहनी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन