ePaper

Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से 13 अक्तूबर तक रहेगा अवकाश

Updated at : 01 Oct 2024 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से 13 अक्तूबर तक रहेगा अवकाश

Darbhanga News:कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दो से 13 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा. दो को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में दो से 13 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा. दो को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती है. तीन अक्तूबर को नवरात्र पर कलश स्थापना के लिये घोषित अधिकृत अवकाश है. वहीं, कर्मचारी संघ की मांग पर दुर्गा पूजा के अवसर पर चार व पांच, सात, आठ व नौ अक्तूबर तक विश्वविद्यालय कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग तथा शिक्षा शास्त्र विभाग बंद रखने का निर्णय लिया गया है. छह को रविवार है. राजभवन द्वारा 10 से 13 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा व जयप्रकाश जयंती पर अधिकृत अवकाश पहले से घोषित है. पीआरओ निशिकान्त ने बताया कि अवकाश अवधि में आकस्मिक कार्यों के सम्पादन के लिए डॉ सुनील कुमार झा, उपकुलसचिव दो, राजामणि मंडल, माली तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिये प्रभारी केयर टेकर एवं एनजीओ के सुपरवाइजर को अधिकृत किया गया है. वहीं दूसरी ओर, वेतन-पेंशन के भुगतान तथा विधिक कार्यों के लिए चार व पांच अक्तूबर को लेखा शाखा, स्थापना-दो, विधि शाखा, कुलसचिव कार्यालय खुले रहेंगे. कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय के आदेश पर इस आशय की अधिसूचना प्रभारी कुलसचिव डॉ दीनानाथ साह ने मंगलवार को जारी कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन