चार दिनों से पति की शव की प्रतीक्षा में बैठी है संगीता

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बैंगलुरू से उसका शव मंगवाने के लिए स्थानीय थाना से लेकर जिला प्रशासन तक की गुहार लगा रही है

विज्ञापन

बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम सिंगराही मुसहरी निवासी जगदीश सदा के 35 वर्षीय पुत्र इंदल सदा का शव बैंगलुरू से आने के इंतजार में पिछले चार दिनों से उनकी विधवा संगीता देवी दो माह की पुत्री को गोद में लेकर में बैठी है. दूसरी ओर परिजन सरकारी खर्च पर बैंगलुरू से उसका शव मंगवाने के लिए स्थानीय थाना से लेकर जिला प्रशासन तक की गुहार लगा रही है, पर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. इधर परिजन दीलिप सदा के अनुसार, इन्दल सदा वहां राज मिस्त्री का काम करता था. उसकी हत्या कर शायद किसी ने त्रिपुर स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. इसकी जानकारी मिलने पर उसका शव गांव मंगवाने की गुहार प्रशासन से गुहार लगा रही हूं. उन्होंने कहा कि एसपी के निर्देश पर बहेड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज करने तथा शव मंगवाने का आवेदन रविवार को दिया, लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. इस सम्बन्ध में पूछने पर थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने कहा कि जहां घटना हुई है, वहीं मामला दर्ज होगा. वैसे आवेदन की जानकारी नहीं है. देखने बाद ही विस्तार से कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन