Darbhanga News: गृह संपर्क अभियान के जरिए समाज में कल्याणकारी विचारों का प्रसार करेगा आरएसएस

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो गये हैं. इस उपलक्ष्य में आरएसएस कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो गये हैं. इस उपलक्ष्य में आरएसएस कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. इसके तहत गृह संपर्क कार्यक्रम जिला में आरंभ हो रहा है. इसे सुव्यवस्थित तरीके से सफल बनाने को लेकर शनिवार को बलभद्रपुर स्थित संघ कार्यालय में माधव निवास में बैठक हुई. बैठक में संघ के विभाग प्रचारक रविशंकर ने संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार के द्वारा आरएसएस की स्थापना की पृष्टभूमि पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत समाज के सभी घर में जाना है. आरएसएस के सौ वर्ष के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रहित में किये गये कार्य तथा संगठन की मूल विचारधारा को समाज तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि संघ स्थापना से अब तक की यात्रा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, सेवा व संगठन के पवित्र आदर्शों को समर्पित रही है. गृह संपर्क का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक कल्याणकारी विचारों का प्रसार करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनलोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है. बैठक में आरएसएस के प्रांतीय अधिकारी दिलीप झा, नगर कार्यवाह राजीव झा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, मुकुंद चौधरी, पंकज झा, मनीष जायसवाल, प्रिंस कुमार, धर्म सिंह, रामशंकर सिंह, उज्जवल झा, अमरनाथ झा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन