Road Accident: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा

Road Accident
Road Accident: दरभंगा-मुजफ्फरपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है. पंडाल बनाकर घर वापस जा रहे तीन लोगों को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही गर्भवती पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है.
Road Accident: दरभंगा-मुजफ्फरपुर नेशनल हाइवे-27 पर तेज रफ्तार ट्रक के एक बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया है, जिसमे मौके पर ही पिता-पुत्र मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया, जहां पर इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है.
घटना के बाद पूरा इलाका गमगीन
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटही निवासी लालबचन यादव 50 और उनके पुत्र लाल कुमार मंडल 22 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं जख्मी की पहचान भजन कुमार मंडल बताई गई है. घटना की जानकारी मिलते मृतक के परिवार और गांव के भारी संख्या में लोग डीएमसीएच पहुंच गए है. परिजनों के चीत्कार से पूरा इलाका गमगीन हो गया है.
पंडाल बनाकर तीनों वापस लौट रहे थे घर
घटना के सम्बंध में बताया जाता है की बाइक सवार तीनों व्यक्ति पंडाल बनाने का काम किया करता है. तीनों सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरुल्ली गांव से पंडाल बनाकर एक ही बाइक पर सवार होकर दरभंगा की तरफ आ रहे थे. इस दौरान सामने से आ रहे तेज तरफ्तार ट्रक ने सोभन बाईपास से सौ मीटर पहले टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलते मृतक के परिवार और गांव के भारी संख्या में लोग डीएमसीएच पहुंच गए है. परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है.
Also Read: नालंदा में गोतिया के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट के बाद गोलियों से भून डाला, एक मौत तीन की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










