Darbhanga: मखान की खेती के लिए अनुंसधान केंद्र का होगा विस्तार, किसानों को मिलेगी उचित कीमत: शिवराज

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह सरकारी नौकड़ी छोड़कर आपकी सेवा करने आये हैं.

विज्ञापन

गौड़ाबौराम. बड़गांव मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अध्यक्षता में केंद्रीय कृषि मंत्री सह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए सरकार ने हर बहनों को रोजगार से जोड़ने के लिए 10-10 हजार रुपए दिया है. इसके बाद रोजगार ठीक-ठाक करने पर फिर हमारी सरकार दो लाख रुपए देगी. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह सरकारी नौकड़ी छोड़कर आपकी सेवा करने आये हैं. ये बता रहे थे कि गौड़ाबौराम में जलजमाव की समस्या है. इस समस्या का निदान किया जाएगा, ताकि किसान भाई अपने खेतों में सभी फसल उगा सकेंगे. कृषि मंत्री ने कहा कि मिथिला में मखान की खेती को बढ़ावा देने के लिए मखाना अनुसंधान केंद्र को विस्तारित किया जाएगा. मखान किसानों को गुरिया का उचित मूल्य मिले, इसके लिए काम किया जाएगा. मंत्री ने लोगों से सुजीत सिंह को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. मौके पर मंत्री हरि सहनी, सांसद गोपालजी ठाकुर, पूर्व मंत्री संजय पासवान, निवर्तमान विधायक स्वर्णा सिंह, विनय पासवान, मणिकांत मिश्र, किशोर गुप्ता, कामरान खान, भाजपा नेता श्याम साहु, काली प्रसाद साहु, प्रवीण कुमार, माधव झा, महावीर सिंह, मनोज सुधांशु, अबुल खैर, कमरे आलम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन