Darbhanga News: बरगद के पत्ते से तैयार पोखरभिंडा का पूजा मंडप सर्वश्रेष्ठ घोषित

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:सरस्वती पूजा में जगह-जगह बने आकर्षक पंडाल में पोखरभिंडा के पंडाल को सबसे बेहतर मंडप के रूप में चयनित किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: तारडीह. सरस्वती पूजा में जगह-जगह बने आकर्षक पंडाल में पोखरभिंडा के पंडाल को सबसे बेहतर मंडप के रूप में चयनित किया गया है. इस पूजा समिति को मिथिला युवा सामाजिक संगठन उजान की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. बता दें कि संगठन की चयन समिति ने गत शुक्रवार को क्षेत्र के पंडालों का भ्रमण किया. शनिवार को जन कल्याण पुस्तकालय पोखरभिंडा द्वारा बरगद के पत्ते से तैयार मंडप को सबसे सुंदर मंडप के रूप में चयनित कर पुरस्कृत करने का निर्णय गया. बता दें कि जन कल्याण पुस्तकालय पोखरभिंडा के युवा मनमोहन कुमार, ललित कुमार, अशोक कुमार सिंह ने अन्य सहयोगियों के साथ से तीन दिनों में बरगद के पत्ते से इस मंडप काे तैयार किया. पूजा समिति के सदस्य राजीव रंजन सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रकृति और पर्यावरण से जुड़ी वस्तुओं से सरस्वती पूजा के लिए मंडप तैयार किया जाता है. इस बार बरगद के पत्ते से मंडप तैयार करने का निर्णय लिया गया था. इसे स्थानीय युवा कलाकारों ने बखूबी अंजाम दिया है. मिथिला युवा सामाजिक संगठन उजान के मदनजी झा, रोशन मंडल ने बताया कि प्राकृतिक सामान से भी आकर्षक पंडाल बनाया जा सकता है. इसमें अधिक खर्च भी नहीं होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन