दरभंगा: लनामिवि में प्रेमचंद जयंती समारोह आयोजित, 'प्रेम की दुनिया' पुस्तक का हुआ विमोचन

Author Satish Kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो-5परिचय- पुस्तक का विमोचन करते विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार व अन्य. | Prabhat Khabar Network

पुस्तक का विमोचन करते विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार व अन्य

लनामिवि के पीजी हिंदी विभाग में प्रेमचंद जयंती पर परिचर्चा आयोजित, कथा सम्राट के साहित्य में ग्रामीण जीवन और संघर्षों पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।

विज्ञापन

LNMU Darbhanga News: दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग एवं प्रेमचंद जयंती समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमचंद जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने की. इस अवसर पर "प्रेमचंद के कथा-साहित्य में ग्रामीण-संस्कृति" विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य और ग्रामीण जीवन के अंतर्संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए.

प्रेमचंद के कथा-साहित्य की प्रेरणा ग्रामीण संस्कृति: प्रो. उमेश कुमार

विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि प्रेमचंद ग्रामीण संस्कृति के सच्चे संवाहक रहे हैं. उनके लेखन की प्रेरणा का मुख्य आधार ग्रामीण परिवेश ही रहा है. उन्होंने 'पंच परमेश्वर', 'ईदगाह', 'पूस की रात', 'दो बैलों की कथा', 'कफन' जैसी कालजयी कहानियों और 'गोदान', 'प्रेमाश्रम', 'रंगभूमि' जैसे उपन्यासों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनमें किसानी जीवन की झलक स्पष्ट देखी जा सकती है. गोष्ठी में प्रो. विजय कुमार, डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. मंजरी खरे, डॉ. बिंदु चौहान और डॉ. श्याम भास्कर ने भी प्रेमचंद के कृतित्व और उनके साहित्य में निहित राष्ट्रीय चेतना पर विस्तार से प्रकाश डाला.

साहित्य क्विज प्रतियोगिता और पुस्तक विमोचन

समारोह के दूसरे सत्र में छात्रों के लिए प्रेमचंद के साहित्य पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 28 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में मनीष कुमार और मेधा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हितांशी और नीतू द्वितीय तथा मोहिनी व रीमा तृतीय स्थान पर रहे. सांत्वना पुरस्कार अनु, सुष्मिता, जुली और काजल को दिया गया. कार्यक्रम के अंत में विभाग के पूर्व छात्र राजा कुमार की पुस्तक "प्रेम की दुनिया" का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया.


विज्ञापन
Satish Kumar

लेखक के बारे में

By Satish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन