दरभंगा: LNMU पीजी मैथिली विभागाध्यक्ष के रूप में प्रो. अशोक कुमार मेहता ने संभाला पदभार

कुलसचिव से नियुक्ति पत्र लेते प्रो. अशोक कुमार मेहता
दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में प्रो. अशोक कुमार मेहता ने पीजी मैथिली विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है. कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित भी किया गया.
LNMU Darbhanga News: दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में प्रो. अशोक कुमार मेहता ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा के समक्ष पदभार संभाला. इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.
अकादमिक और शोध के क्षेत्र में मैथिली विभाग बनाएगा नई पहचान
पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने प्रो. मेहता को बधाई देते हुए कहा कि वे एक अनुभवी शिक्षक और कुशल पदाधिकारी हैं. उनके लंबे अनुभव और मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय का मैथिली विभाग अकादमिक स्तर पर और अधिक सुदृढ़ होगा. कुलसचिव ने उम्मीद जताई कि प्रो. मेहता के नेतृत्व में विभाग शोध के क्षेत्र में अपनी एक अलग और विशिष्ट पहचान कायम करेगा.
विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद
इस गरिमामय अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे. कार्यक्रम में प्रो. दमन कुमार झा, डॉ. अभिलाषा कुमारी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सुरेश पासवान के साथ-साथ सीनेट सदस्य हाफिज अबु सहमा, उप अध्यक्ष (छात्र कल्याण) डॉ. अनिन्द्र शर्मा, उप कुलसचिव प्रथम डॉ. उमाकांत पासवान, विकास पदाधिकारी डॉ. अभिषेक राय, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार और चन्दन यादव समेत कई शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










