Darbhanga News: बिना आंधी आये ही सकरी उपकेंद्र से 24 घंटे से अधिक गुल रही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 15 Sep 2025 10:43 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:मौसम के बदलते ही सकरी उपकेंद्र के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मौसम के बदलते ही सकरी उपकेंद्र के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी है. बिना आंधी के ही बारिश होने पर भी 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप थी. यह स्थिति रविवार की शाम करीब पांच बजे से बतायी गयी है. नेहरा सहित अन्य फीडरों की स्थिति एक जैसी रहने की शिकायत उपभोक्ता कर रहे हैं. बिजली आने की जानकारी के लिए उपभोक्ता उपकेंद्र के सरकारी मोबाइल नंबर 7763815428 पर बार-बार संपर्क कर रहे हैं, परंतु दूसरी ओर व्यस्त बताते हुए कुछ सेकेंड में लाइन डिस्कनेक्ट हो जा रहा है. उपभोक्ताओं की मानें तो उपकेंद्र पर मौजूद कर्मियों द्वारा मोबाइल को डायवर्ट कर दिए जाने से कुछ क्षण में मोबाइल डिसकनेक्ट हो जाता है. वहीं विभागीय स्तर से सुस्ती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है. बिना बिजली के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. पेयजल, भोजन, स्नान आदि कार्यो के निबटारे के लिए लोगों को जूझना पड़ रहा है. चार्जिंग के अभाव में मोबाइल ऑफ हो जाने से लोगों को सगे-संबंधियों से बात नहीं हो पा रही है. बरसात में बिजली ठप रहने व अंधेरा छाये रहने से सांप आदि विषैले जंतुओं का डर लोगों को सता रहा है. इस बाबत बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता अमोद कुमार से सरकारी नंबर 7633997825 पर संपर्क करने पर उन्होंने कॉल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा.

आज पांच घंटे गुल्लोबाड़ा फीडर के तीन ट्रांसफार्मर रहेंगे शटडाउन पर

दरभंगा. केबुल कार्य के लिए मंगलवार को गुल्लोबाडा फीडर के तीन ट्रांसफार्मर शटडाउन पर रहेगा. सीएम कॉलेज निकट जंफर खोलकर कार्य किया जाएगा. इसे लेकर बिजली सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक गुल रहेगी. इस दौरान बाजिदपुर, महदौली, किलाघाट, रामबाग आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन