उत्तर बिहार में ओलावृष्टि की संभावना

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 18 Mar 2025 9:49 PM

विज्ञापन

वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

विज्ञापन

दरभंगा. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के 23 मार्च तक के मौसम पूर्वानुमान में 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना जतायी गयी है. वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 34 से 35 एवं न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 09 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. 23 मार्च को तेज हवा के साथ पूर्वा हवा चल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन