Benipur News: बहेड़ा थाना में बाल विवाह और मानव तस्करी रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह श्रम व मानव तस्कर पर रोक की शपथ लेते बहेडा थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

बाल विवाह श्रम व मानव तस्कर पर रोक की शपथ लेते बहेडा थाना की पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य

प्रखंड बेनीपुर में बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना परिसर और विद्यालय में छात्रों को दुष्परिणामों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Benipur News: प्रखंड बेनीपुर, बहेड़ा थाना एवं सेंटर डायरेक्ट की कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बहेड़ा थाना परिसर में बाल विवाह, बाल श्रम एवं मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना के दारोगा दीपक कुमार ने की.

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास पर जोर

कार्यक्रम में दारोगा आभा कुमारी, फिरदौस तब्बसुम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. सेंटर डायरेक्ट के प्रखंड समन्वयक त्रिपुरारि कुमार एवं सत्य प्रकाश ने कहा कि समाज, प्रशासन और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से ही बाल विवाह, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है.

विद्यालय में भी चलाया गया जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के बाद प्लस टू विद्यालय, बहेड़ा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह और बाल श्रम से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई. इस दौरान सभी ने इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने की शपथ ली.

यह भी पढ़ें: बहेड़ी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन